Skip to main content

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

 किसी ने बड़े कमाल की बात कही है

 इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी ।

वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।।


नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay 

एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे।

एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था।

तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए।

गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं।

मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं।

तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा ।

आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा। 

गरुड़ जी गए स्वर्ग में जब स्वर्ग में गए तो जो देव लोक था वहां जो दरवाजा था वहां देवदूत खड़े थे ।

उन्होंने सोचा बड़ी छोटी सी बात है देवदूत से पूछ लेता हूं गरुड़ जी ने पूछा देवदूतो से की एक जो पक्षी है वो नीचे जहां मृत्यु लोक है । जहां सब लोग मृत्यु के लिए जाते हैं।

 वो अपनी मृत्यु के लिए तरस रहा है । वो पक्षी जिसके पंख नहीं बचा है वह पक्षी जो अपने आखरी सांस गिन रहा है। ऐसा क्यों हुआ? वो रेगिस्तान में है बेचारा उड़ भी नहीं सकता ।

देवदूतों ने कहा वो अपने जीवन में कर्म किए थे उसका फल भोग रहा है। बहुत ही क्रूर व्यक्ति था, अब इस जन्म में पक्षी बन गया है।

 जो पुराने कर्मों का हिसाब था पाप था अब भुगत रहा है, और 7 साल के लिए उसे सजा मिली है वो मरेगा भी नहीं , लेकिन ढंग से जी भी नहीं पाएगा।

गरुड़ जी को दया आ गई उन्होंने कहा अरे बहुत बुरे हाल में हैं  ऐसा मत कीजिए कोई तो उपाय होगा ?

देवदूतों ने कहा एक छोटा सा उपाय है आप उससे कहिएगा हर हाल में एक ही लाइन बोलता रहे, पंक्ति बोलता रहे  भगवान तेरा शुक्र है।      

गरुड़ जी ने कहा ठीक है। वो जवाब ले करके वापस  धरती लोक आए मृत्यु लोक आए ,और जब आए तो उस पक्षी से जाकर पहले बताएं कि आप को हर हाल में कहना है भगवान तेरा शुक्र है।

पक्षी के पास में वैसे भी कोई ऑप्शन  तो था नई ,क्या करता बेचारा उसने कहा जरूर। गरुड़ जी अपने काम पर निकल गए 7-8 दिन बाद जब वापस वहां से निकले रहे थे।

 तो उनकी नजर थोड़ी उसी रेगिस्तान पर वहां छोटे-छोटे पौधे उग आए थे , एक छोटा सा तालाब का पानी से भरा हुआ। और वह जो पक्षी था उसके भी पंख निकल आए थे छोटे-छोटे पंख निकल आए थे।

गरुड़ जी को आश्चर्य हुआ 7 साल की सजा थी 7 दिन हुए हैं अभी तो फटाफट वहां स्वर्ग पहुंचे वहां दिव्य देवदूत वहां पर खड़े मिले, उनसे कहा एक बात बताओ 7 साल की सजा बता रहे थे 7 दिन हुए नहीं नीचे हाल सुधरने लगे ।

देव दूतों ने कहा हमने एक मंत्र दे दिया था आपने वो मंत्र उसको बता दिया होगा भगवान तेरा शुक्र है।

जब वो पक्षी उड़ने के प्रयास में गर्म रेत पर गिरता तब भी कहता भगवान तेरा शुक्र है। जब उसे पानी नहीं मिलता तब भी बोलता भगवान तेरा शुक्र है।

जब वो हर बात पर भगवान को धन्यवाद को धन्यवाद देने लगा तो भगवान बड़े दयालु हैं,अपने भक्तों को ऐसे मरते हुए नहीं छोड़ सकते ।

उनको मालूम था कि सजा बहुत बड़ी है लेकिन छोटी कर दी 7 साल की सजा 7 दिन के हो गई।

यह कहानी उस पक्षी उस गरुड़ जी की नहीं है यह आपकी हमारी है हम में से बहुत सारे लोग हमेशा ऊपर वाले को कोसते रहते है।

 वजाए उनको थैंक्यू करने के अगर आप अपने लाइफ का  positive aspect देखना शुरू करेंगे सोचना शुरू करेंगे मेरे जीवन में बहुत कुछ है जो बहुतों के जीवन में नहीं है तू मुझे लगता है।

 शायद आप अपने लाइफ में खुशियां  ऐड करते जाएंगे मान लीजिए आपका सर दर्द हो रहा है तभी आप कहते हैं भगवान तेरा शुक्र है ।

सिर्फ सर दर्द हो रहा है बुखार नहीं है तो भी आप लाइफ का एक positive aspect जो है उसे देख रहे होते हैं। जीवन में सकारात्मकता का साथ कभी मत छोड़िए क्योंकि जो उम्मीद के साथ छोड़ देता है जिंदगी उसका साथ छोड़ देती है ।

एक बार फिर से वही बात जो अक्सर मैं आप से कहता हूं ऊपर वाले के आशीर्वाद अपने सच्ची मेहनत और अपनों के प्यार के साथ

कर दिखाओ कुछ ऐसा।
 दुनिया करना चाहे आपके जैसा।।




Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...