Skip to main content

अगर आप भी जीवन में परेशान हैं तो यह कहानी आपके लिए। motivational story। By rjvijay।

किसी ने बड़े कमाल की बात कही है।

  84 लाख जीवो में सिर्फ मनुष्य ही पैसा कमाता है। और उस पर कमाल यह है कि बाकी कोई जीव कभी भूखे नहीं मरा। 

और इंसान का मनुष्य का कभी जीवन में पेट नहीं भरा।।

नमस्ते दोस्तों मैं हूं Rjvijay


आपके लिए एक नई कहानी एक बार एक गांव में व्यक्ति रहता था। बड़ी तपस्या करता था भगवान को प्रसन्न करने के प्रयास करता था । 

 1 दिन वाक्य में भगवान प्रसन्न हो गए दर्शन दे दिए जब दर्शन मिले तो उसने कहा प्रभु मुझे आपसे बहुत कुछ मांगना है । 

भगवान ने कहा तो मांगते जाओ तुम्हें सब मिलेगा। लेकिन एक छोटी सी शर्त है।

किसने कहा-क्या 

भगवान ने कहा जो भी तुम मांगोगे वह तुम्हें भी मिलेगा और उसका डबल तुम्हारे गांव वालों को   डबल मिलेगा 2 गुना मिलेगा।

इस व्यक्ति ने कहा ठीक है प्रभु। तो इसने पहली चीज मांगी इसने कहा पहले देख तो लें। मैं और मांग लूंगा पहले एक काम तो कर दो।

भगवान ने कहा बताओ।

इसने कहा प्रभु मेरे 10 मंजिल का घर बन जाए आलीशान सा मजा आ जाए। महल बन जाए।

भगवान ने कहा तथास्तु।

कमाल हो गया, इस व्यक्ति का 10 मंजिल का घर बनकर तैयार हो गया। लेकिन पूरे गांव में 20-20 मंजिल के घर बन गए।

अभी ये अपने घर से बाहर निकलता अपने गांव में घूमने के लिए जाता। सामान लेने के लिए जाता। देखता है 20-20 मंजिल के कोठियां बन चुकी हैं।

इसको गुस्सा आता अंदर ही अंदर सारी मेहनत मेरी सारी तपस्या मेरी और ये फ्री में मजे ले रहे हैं 20-20 मंजिल के घर बन गए हैं।

उससे अच्छा नहीं लगता, उसने सोचा अब क्या करते हैं। हां भी नहीं किए। दबारा तपस्या की प्रभु प्रसन्न हुए दर्शन दिए।

इसमें कहां प्रभु - मेरा सपना था बचपन से मेरे पास में कार हो एक गाड़ी चाहिए।

भगवान ने कहा - तथास्तु। 

इसके घर के बाहर गाड़ी आकर के खड़ी हो गई ।लेकिन जितने भी गांव वाले थे अड़ोसी पड़ोसी सामने वाले उसके पास वाले सबके पास दो दो गाड़ियां आ चुकी थी।

अब ये  अपनी गाड़ी से बाहर निकलता तो देखता लोग जा भी रहे हैं घूमने के लिए लेकिन उनके घर के बाहर में और गाड़ी खड़ी है। एडवांस में एक्स्ट्रा में खड़ी है।

इसको अच्छा नहीं लगता मेरा मेहनत तपस्या मेरी ये लोग मजे ले रहे हैं । दूसरे गांव में एक समझदार इंसान रहा करता था। इसको लगा उसके पास जाकर के मिलता हूं एक बार शायद वह मेरी मदद कर दे।

ये गया उसके पास जाकर के मिला उससे उसने कहा भाई तुम्हारे तो मजे चल रहे हैं। पूरे गांव में माहौल बन गया है। बड़ा अमीर गांव हो गया है।

किसने कहा अरे किस बात का अमीर सारी मेहनत मेरी है। आप यकीन नहीं करोगे भगवान को मैंने प्रसन्न किया। उन्होंने सब दिया है। मैंने उनसे एक मांगा मुझे एक दिए। लेकिन बाकियों को दो-दो दिया है ।

मेरा तो दिमाग खराब रहता है मैं समझ नहीं पा रहा हूं खुशी नहीं मिल रही है क्या करूं।

वो समझदार आदमी so cold विद्वान था उसने एक आईडिया दिया कि एक काम करना अबकी बार आए तो मांग लेना ।

भगवान प्रसन्न हुए फिर से दर्शन दिए इसने कहा प्रभु मेरी एक आंख जो है उसे गायब कर दो मुझे अंधा कर दो एक आंख से जो ये मांग रहा था । सब मिल रहा था ।

भगवान ने कहा तथास्तु।

एक आंख से अंधा हो गया लेकिन पूरा गाव दोनों आंखों से अंधा हो गया।

अब जब ये बाहर निकला तो इसमें देखा सब कुछ वैसा ही है । लेकिन गांव वाले के पास दोनों आंखें नहीं है। इसे इसमें प्रशंसा मिलने लगी इसने कहा अब जाकर के आया मजा अब जो बात बराबरी की हुई है।

यह कहानी उस आदमी की नहीं है। यह कहानी आपकी और हमारी है । हम इसी रेस में दौड़ रहे हैं कि हमारे पास जो है । वो सबसे ज्यादा हो बाकियों के पास कम हो। हम अपने दुख से परेशान नहीं है हम दूसरों के सुख से परेशान है। हमारी दिक्कत ये है कि मेरे पास 5लाख वाली है लेकिन दूसरे के पास ₹8लाख वाली कार आ गई मेरे पास 3BHK है। लेकिन उसके पास 5BHK खरीद लिया मेरे पास तीन मंजिल की अरे उसके पास 5 मंजिल की कोठी बन गई यही दिक्कत है। इसलिए हम अंदर से परेशान रहते है। लगातार वो जलन जो फैक्टर है वह हम पर हावी रहता है जीवन में प्रशंसा चाहते हैं।  तो अपने आप के अपने अंदर वो प्रशंसा ढूंढिए लोगों से जलना लोगों के बारे में गलत सोचना बंद करिए

एक बार फिर से वही बात जो मैं अक्सर आप से कहता हूं अपनी सच्ची मेहनत और ऊपर वाले का आशीर्वाद और अपनों के प्यार के साथ।


कर दिखाओ कुछ ऐसा ।

दुनिया करना चाहे आपके जैसा।।


By rjvijay


दोस्तों लाइक करना ना भूलें और कहानी आपको कैसी लगी कमेंट करना ना भूलें







Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

  किसी ने बड़े कमाल की बात कही है   इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी । वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।। नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay  एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे। एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था। तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए। गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं। मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं। तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा । आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।  गरुड़ जी...