Skip to main content

चेहरे क्रीम पाउडर से नहीं काबिलियत से चमकते हैं। Rj vijay। Motivational story

किसी ने बड़े कमाल की बात कही है

चेहरे क्रीम पाउडर से नहीं 
काबिलियत से चमकते हैं।।


नमस्ते दोस्तों मैं हूं Rjvijay

आप मे से बड़े सारे लोगों ने रचीत सचिता जी का पोस्ट में शेयर किया बहुत ही खूबसूरत कहानी एक किस्सा शेयर किया अपनी जिंदगी का ।

वो कहते हैं दिल्ली बिजनेस के सिलसिले में आना जाना होता रहता है। और रात में जब वापस आता हूं। तो मेरा रूटीन फिक्स है। मैं मुरथल ढाबे पर रुकता हूं।

भोजन करता हूं फिर वहां से निकलता हूं और ढाबे पर जाता हूं वहां मैन्यू फिक्स है हाफ प्लेट दाल मक्खन लगाकर रोटी साथ में खीर और हरा सलाद ये फिक्स है।

जहां जाता हूं ढाबे पर वहां लड़का भी फिक्स है वहां पहले तो उसको बताना पड़ता था क्या-क्या लाना है मक्खन रोटी अब उसको बताना भी नहीं पड़ता वह समझ गया है।

सर आएंगे सारा कुछ लेकर के आ जाता है कुछ दिन पहले मैं वाहां गया तो वो लड़का दिखाई नहीं दिया मेरी आंखें उसको ढूंढ रही थी। तभी दूसरा लड़का आया और आकर के कहने लगा आप भोला भैया को ढूंढ रहे हैं आज वो आए नहीं है।

छुट्टी पर है तबीयत खराब है ना तो मुझे पहली बार पता चला जिस लड़के को मैं इतने दिनों से आर्डर दे रहा था उसका नाम बोला है । तो मैंने पूछा भाई आपका नाम क्या है।

तो उसने कहा हमारा नाम आकाश है तब मुझे समझ में आया कि ये आकाश कहना चाह रहा है लेकिन छ , श  का दिक्कत प्रोब्लम है तो मैंने कहा ठीक है आकाश जी क्या खिलाएंगे ।

तो उसने कहा हमें तो पता है आपका मैन्यू फिक्स है हरा सलाद लाना है रोटी मक्खन हाफ प्लेट दाल और खीर बाद में लेकिन सर बुरा मत माने तो एक बात पूछे।

हमने कहा जी पूछिए क्या तो उस लड़के ने कहा अकाश ने की आप वेज थाली क्यों नहीं लेते बेटर ऑप्शन है हमारे पास। तो जैसे ही उसने बेटर ऑप्शन बोला। 

मैं चौक गया मैंने उसे देखा ऊपर से नीचे तक जूते उसके पोलीस थे सलीके से कपड़े पहने थे। कंगी तरीके से किए हुए थे। मैंने उससे पूछा क्या है? बेटर ऑप्शन थाली में । 

तो उसने बताया  दो सब्जी मिल जाएगी दाल मिल जाएगी रोटी मक्खन आएगा ही बाद में मीठे में खीर आ जाएगी और आपको यह थाली 20% सस्था पड़ेगी जो आप मंगाते हैं उससे।

20 % बेटर ऑप्शन है। ऐसी बातें जब उसने मुझसे की । तो मुझसे रहा नहीं गया मैंने पूछ लिया की भैया करते क्या हैं आप?

उसने कहा यही काम करते हैं ढाबे पर वेटर का तो मैने फिर पूछा उससे की और क्या करते हो। तो उसने बताया कि दिन में दिल्ली upse का तैयारी कर रहा हु पढ़ाई करता हु सर बड़ा अधिकारी बनना है और शाम ने यहां ढाबे पर नौकरी करता हु । ताकि घर भी तो चलाना है ।

ऐसा बोल कर के , वो चला गया किचन में  आया थाली लेकर के भर पेट मैंने भोजन किया । उसके बाद में वो कहते है ।

की मैं वेटर को हर बार टीप देता हु लेकिन पहली बार टिप नई दी मेरे पास में एक मंहगा पेन था  । वो पेन मैंने निकाला और उस लड़के के शर्ट के जेब में लगा  दिया।

 और कहा की भाई बड़ा अधिकारी बनो तो हस्ताक्षर कर देना ये तुम्हार होता है और बहुत सारे सुभकमनाएं ।

रचित सचीता जी लिखते है की हमारे देश में ऐसे बहुत सारे बैटर ऑप्शन  घूम रहे है बैटर ऑप्शन की तलाश में दिन में पढ़ाई करते है तैयारी करते है रात में कही जाकर के नौकरी करते है।

 ताकि घर चला सके आखों में सपना है कुछ कर दिखाने का  और मेहनत से मुंह नई मोड़ते ।
ऐसे बैटर ऑप्शन की कहानी समर्पित है 

यह कहानी हमको सिखाती है की अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से काम करते रहे । 

वही बात जो मैं अक्सर आपसे कहता हुं ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ अपनी मेहनत और अपनों के प्यार के साथ ।

कर दिखाओ कुछ ऐसा।
दुनिया करना चाहे आपके जैसा।।

By rjvijay

दोस्तों अगर आप मेरे इस पेज पर नए आए है तो इस पेज को लाइक और फॉलो जरूर कर दे ताकी जब भी मैं नया आर्टिकल पोस्ट करू तो सबसे पहले आपके पास पहुंचे
और साथ में अगर आपको मेरा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ।

Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती ।by rjvijay । Motivational story in hindi ।

  किसी ने कमाल की बात कही है कि 1 दिन बरसात गिरी   और कान में इतना सा कह गई  कि किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती   भले ही वो सूरज क्यों ना हो। नमस्ते  आपका दोस्त   Rjvijay  और आपके लिए एक नई कहानी एक बार एक लड़का एक गरीब परिवार का  गांव से आकर सहर में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था । कुछ परिक्षा दे चुका था और कुछ परिक्षा बाकी थी । एक दिन खुशी की बात हुई उसके पास में एक इंटरव्यू के लिए  कॉल आया । अगली सुबह उसे जाना था । दूसरे सहर में जाना था लेकिन समस्या ये थी इस लड़के के पास में पैसे नई थे इसने अपने घर में ढूंढा तो मुस्किल से 50 रुपए मिले । गरीब परिवार का लड़का पढ़ाई का खर्चा शहर का खर्चा समझ नहीं पा रहा था क्या करें । दोस्तो से उधार भी ले रखी थी पहले से उन्हें भी लौटाए नहीं। उनसे और मांगेंगे तो शर्म आएगी। अगली सुबह हिम्मत करके 1 जोड़ी कपड़े जो थे अच्छे वाले उन्हें पहन कर के अपने कागजात लेकर के बस स्टैंड की तरफ चल दिया। सोचा कुछ ना कुछ तो कर लूंगा ऊपर वाले को धन्यवाद दे रहा था  पूछ भी रहा था यह क्या कर दिया मेरे साथ । लड़के को...