Skip to main content

यह कहानी उनके लिए जिनका भरोसा टूट गया है। Motivational story। Rjvijay

 किसी ने बड़े कमाल की बात कही है 

इस दुनिया में किसी को डर है की ऊपरवाला देख रहा है ।

और किसी को भरोसा है की ऊपरवाला देख रहा है ।।

नमस्ते दोस्तो मेरा नाम है Rjvijay


आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी है एक अमीर इंसान की जिसके पास में बहुत सारा पैसा था । लेकिन वो ऊपरवाला को मानता था ।

 जमीन से जुड़ा हुआ था । बार बार ऊपरवाला को धन्यवाद करता था ।इस जिंदगी के लिए हरपाल के लिए हर सांस के लिए ।

एक बार वो घूमने के लिए गया हुआ था समुंदर किनारे घूम फिर लिया उसे लगा थोड़े समुद्र में जाते है । बोट लेकर के घूम के आते है । उसने एक नाव किराए पर ली और नाव लेकर के निकल पड़ा ।

थोड़ा ही अंदर गया था ,की तूफान आ गया तूफान इतना तेज था की इसका नाव तहस नहस होने लगी , फटा फट से इसने लाइफजेकेट डाला और समुद्र में कूद गया ।

तैरता रहा तैरता रहा कुछ घंटों के बाद में , एक टापू पर पहुंचा । जब वाहा पहुचा तो सबसे पहले इसने काम किया को आसमान को देखा ऊपर वाले को धन्यवाद दिया और कहा की आपने मेरी जिंदगी बचा ली वरना उस तूफान में आज खत्म हो जाता ।

अब आपने मुझे बचाया है अब आप ही आगे का रास्ता दिखाएंगे मुझे आप पर पूरा भरोसा है। ये  बोलकर के इसको समझ में आ गया कि अब यही रहना है ।

उसी टापू पर रहने लगा। भूख लगने लगी क्या करें जंगल था वहां टापू पर तो ढूंढा तो फल मिल गए फल खा लिए ।

यही इसका रूटीन हो गया 10- 15 दिन तक वहां पर रुका हुआ था। रोजाना ऊपर वाले से प्रार्थना किया करता था।

 किसी को भेज दो मेरी मदद के लिए मुझे यहां से ले जाने के लिए और मुझे भरोसा है कि आप भेजोगे।

इसका कॉन्फिडेंस थोड़ा सा कम हो रहा था। इसको लग रहा था पता नहीं क्या होगा लेकिन ऊपर वाले पर जो भरोसा वो कायम था ।

इसे लग रहा था ऊपर वाला मदद जरूर करेगा अब काफी दिन हो चुके थे । इसे लगा की क्या करे? एक झोपड़ी तो तैयार कर लेते हैं कम से कम झोपड़ी में तो रहे ।

तो लकड़ियां इकट्ठी करने लगा , पत्ते इकट्ठे करने लगा और तीन-चार दिन में यह अपने लिए एक बढ़िया सी झोपड़ी तैयार कर ली। 

उस झोपड़ी के बाहर खड़ा होकर के उसे निहार रहा था और सोच रहा था । आज तो यहां सोने को मिलेगा। ये सब चल ही रहा था।

 तभी अचानक से मौसम बदला आसमान में बादल आ गए बिजलियां चमकने लगी और तभी आसमान से एक बिजली गिरी जोरदार आवाज आई और वो जो बिजली गिरी इसकी झोपड़ी पर गिरी । 

जोपड़ी जल कर के खाक होने लगी राख होने लगी  अब इस आदमी का कॉन्फिडेंस था बिल्कुल नस्ट हो गया सुन्य हो गया।

इसकी आंखो से आसू आने लगे ये बैठ गया सिर पर हाथ रख लिया और बोलने लगा ।

एक झोपड़ी मैंने तैयार की और ऊपरवाले आपने उसको भी जला दिया ये ऊपरवाले को कोसने लगा 

इसका दिमाग खराब हो गया की ये क्या हो गया तभी इसको सुनाई दी किसी की आवाज समंदर किनारे 2 लोग खड़े थे नाव लेकर के आए थे छोटी सी और इसे बुला रहे थे की आ जाओ हम आपको लेने आए है ।

जब ये उनकी पास में पहुंचा तो इन्होंने बताया कि हम दूर से देखा  टापू पर एक झोपड़ी जल रही है 

हम समझ गए की कोई है वाह पर जो अपनी झोपड़ी जला कर हमे इशारा कर रहा है की मेरे पास आओ मेरी मदद करो ,ये झोपड़ी जलती देखकर के हम यह आपकी मदद करने के लिए आए है ।

जहा इस अमीर आदमी ने फिर ऊपर वाले की तरफ देखा आसमान की तरफ देखा और माफी मांगने लगा।

 माफ करना भगवान मुझे लगा था कि मेरी झोपड़ी आपने जला दी आपने तो मेरी झोपड़ी इसलिए जलाई ताकि किसी को इशारा मिल जाए उसे यहां आना है मेरी जान बचाने के लिए।

 आपने तो झोपड़ी इसलिए जलाई ताकी मेरी जान बच सके, मुझे आगे का रास्ता दीख सके, मैं पागल था मैं मूर्ख था आपको कोसने लगा था आपने तो अभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा है । आप हमेशा मेरा साथ देते रहना।

छोटी सी कहानी है लेकिन यह कहानी बहुत बड़ी बात सिखाती है खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों को लगता है ऊपर वाले हमारे साथ नहीं है हमारा साथ नहीं दे रहा है ।

भरोसा रखिए वो आपका साथ जरूर देगा वो हमेशा आपके साथ है । बस यही आपको इस कहानी के माध्यम से कहना चाहता था ।

एक बार फिर से कहूंगा ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ अपनी सच्ची मेहनत के साथ और अपनों की प्यार के साथ

कर दिखाओ कुछ ऐसा।

दुनिया करना चाहे आपके जैसा।।



Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

  किसी ने बड़े कमाल की बात कही है   इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी । वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।। नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay  एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे। एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था। तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए। गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं। मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं। तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा । आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।  गरुड़ जी...