Skip to main content

कहानी पढ़कर आपकी आंखें भर आएंगे by rjvijay। motivational story। hindi kahani

 किसी ने कमाल की बात कही है

जो इंसान खुद के लिए जीता है उसका एक दिन मरण होता है।

 लेकिन जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीता है उनका हर दिन स्मरण होता है।।

नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है Rjvijay


एक छोटी सी खूबसूरत कहानी यह कहानी एक गरीब पिता और उसकी बेटी की एक गरीब पिता अपनी बिटिया के साथ में एक महंगे होटल में पहुंचा अपने सहर के फटे पुराने कपड़े उस व्यक्ति ने पहने हुए थे उसकी बेटी ने स्कूल की ड्रेस पहने हुए थी स्कूल से सीधा उसको लेकर के आया था।

जब अंदर पहुंचे तो वेटर ने कहा की सर आप क्या खाना पसंद करेंगे आपका ऑर्डर बता दीजिए। तो उस व्यक्ति ने कहा आप मेरी बेटी के लिए एक प्लेट पाव भाजी लेकर के आ जाइयेगा,बस।

वेटर ने कहा सर आप कुछ नहीं लेंगे आपके लिए कुछ लेकर के आऊं । तो उस गरीब पिता ने कहा , मेरे लिए कुछ नहीं आज मेरी बेटी के लिए पार्टी है।

मैंने इससे वादा किया था कि अगर आप पूरे जिले में 10th क्लास में टॉप करेंगी तो मैं पार्टी दूंगा सबसे महंगे होटल में पाव भाजी खिलाऊंगा। तो आप बस बच्ची के लिए पाव भाजी ले आओ।

ये बात जब वेटर ने सुनी तो दौड़ करके अपने होटल के मालिक के पास जाकर के कहने लगा , सर एक छोटी सी दरखास्त है आप मेरी सैलरी में से पैसा काट लेना लेकिन आज मैं चाहता हूं। 

कि वो बच्ची जो वहां टेबल पर बैठी है उस पिता के साथ में उस पिता को भी एक प्लेट पाव भाजी खिलाई जाए । उस बच्ची ने पूरे जिले में टॉप किया है सिर।

गरीब पिता है ज्यादा पैसे नहीं होंगे इसलिए कह रहे हैं कि बच्ची के लिए ले आओ । तो मैं चाहता हूं मेरी तरफ से और अंकल को भी खिलाई जाए ।

होटल के मालिक ने जब ये बात सुनी । तो कहने लगा क्या बात कर रहे हो छोटी सी तुम उस पिता के लिए भी पाव भाजी लेकर के जाओ ।

उसके लिए भी लेकर के जाओ  पैसे मत लेना 3-4 पाव भाजी पैक करवा कर ले जाओ दो-तीन किलो मिठाई के डब्बे भी ले जाओ।

और कहना उनसे ये पार्टी जो है होटल की तरफ से है । हमारी बेटी ने पूरे जिले में टॉप किया है उनसे कहना मोहल्ले में मिठाई बांटिये जश्न मनाइए। चिंता मत कीजिए।

जब ये बात होटल के मालिक ने कही । तो वेटर खुश होते हुए गया उसने कहा वाह क्या बात है । कितने अच्छे मालिक के यहां नौकरी कर रहा हूं कितना अच्छा बंदा है दिलदार बंदा है।

वो लेकर के पहुंचा 2 प्लेट पाव भाजी । तो गरीब पिता देखकर के चौक गया। अरे ये क्या मैंने तो एक ही मंगाई थी। मेरे पास मेरे पास पैसे नहीं हैं। 

वेटर ने कहा अरे सर शर्मिंदा मत कीजिए हमारी तरफ से आपकी बेटी ने हमारी बेटी ने टॉप किया है। ये मिठाई के डिब्बे 3-4 प्लेट और पैक कर दिया आप लेकर के जाइएगा 'जश्न मनाएगा '। पिता और पुत्री खुश हो गए ।

कई साल इस बात को बीत गए। कई सालों के बाद में वह जो बेटी थी । यूपीएससी (UPSC) के तैयारी करके कलेक्टर बन चुकी थी।

किस्मत थी ऊपर वाले का करिश्मा था कि उसी शहर में उसका आना हुआ वही कलेक्टर बनी। तो उसने सूचना पहुंचा दी उस होटल में कि मैं आने वाली हूं लंच करने के लिए कलेक्टर मैम आने वाली हैं।

होटल का मालिक जो था उसने वो पूरी होटल सजा दी की मैम आने वाली है कलेक्टर साहिब आने वाली हैं। गांव में बात फैल गई । उस कस्बे में जितने लोग थे तब पहुंच गए देखने के लिए।

कलेक्टर पहुंची अपने साथ में अपने पिता को लेकर के होटल के मालिक ये तो समझ नहीं पा रहे थे । इन्हें लगा कोई होगा कलेक्टर ने कहा, शायद आप पहचाना नहीं, हम वही पिता पुत्री हैं जब मैंने 10th क्लास में टॉप करने पर आपने पार्टी दी थी।

हम वही पिता पुत्री हैं जो आज फिर से आए हैं और आज पार्टी हम देंगे आपको और आपके पूरे स्टाफ को पूरे शहर को आपने गरीबी का सम्मान किया । 

आपने उस दिन दी मुझे बताया कि कितनी और ऊंचाई तक पहुंचना है और बड़ी मंजिल को छूना है। आपने एक नई प्रेरणा दी थी और आज मैं उसी प्रेरणा का एहसान चुकाने के लिए आई हूं।

वो मैडम जी कहती जा रही थी और आंख से आंसू बहते जा रहे थे। होटल का मालिक और बेटर जो थे हाथ जोड़कर के खड़े थे। और कह रहे थे क्या बात है ऊपरवाले का आशीर्वाद है।

छोटी सी कहानी है लेकिन सिखाती है कभी भी किसी गरीब का मजाक मत उड़ाना हो सके तो उसकी मदद करना मदद ना कर सको तो मजाक मत उड़ाना । क्योंकि वो सब देख रहा है । बनना है तो उसकी नजर में अच्छा बनिए।

एक बार फिर से वही बात जो अक्सर आप से कहता हूं ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ अपनी सच्ची मेहनत और अपनों के प्यार के साथ ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ।

कर दिखाओ कुछ ऐसा ।

दुनिया करना चाहे आपके जैसा।।


By rjvijay






Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

  किसी ने बड़े कमाल की बात कही है   इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी । वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।। नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay  एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे। एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था। तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए। गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं। मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं। तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा । आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।  गरुड़ जी...