Skip to main content

किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती ।by rjvijay । Motivational story in hindi ।

 

किसी ने कमाल की बात कही है

कि 1 दिन बरसात गिरी और कान में इतना सा कह गई कि किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती भले ही वो सूरज क्यों ना हो।

नमस्ते  आपका दोस्त Rjvijay 

और आपके लिए एक नई कहानी

एक बार एक लड़का एक गरीब परिवार का  गांव से आकर सहर में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था । कुछ परिक्षा दे चुका था और कुछ परिक्षा बाकी थी ।

एक दिन खुशी की बात हुई उसके पास में एक इंटरव्यू के लिए  कॉल आया ।

अगली सुबह उसे जाना था । दूसरे सहर में जाना था लेकिन समस्या ये थी इस लड़के के पास में पैसे नई थे इसने अपने घर में ढूंढा तो मुस्किल से 50 रुपए मिले ।

गरीब परिवार का लड़का पढ़ाई का खर्चा शहर का खर्चा समझ नहीं पा रहा था क्या करें । दोस्तो से उधार भी ले रखी थी पहले से उन्हें भी लौटाए नहीं। उनसे और मांगेंगे तो शर्म आएगी।

अगली सुबह हिम्मत करके 1 जोड़ी कपड़े जो थे अच्छे वाले उन्हें पहन कर के अपने कागजात लेकर के बस स्टैंड की तरफ चल दिया।

सोचा कुछ ना कुछ तो कर लूंगा ऊपर वाले को धन्यवाद दे रहा था  पूछ भी रहा था यह क्या कर दिया मेरे साथ ।

लड़के को लग रहा था कोई न कोई मिल जाएगा मेरी जान पहचान का आज लिफ्ट मिल जाएगी पहुंच जाएंगे इंटरव्यू देकर के आ जायेंगे ।
पहुंचा बस स्टैंड पर, वहां इसे कोई जान पहचान का नहीं दिखा ।

बस में चढ़ने के लिए तो किराया चाहिए होता है।
लड़का उदास परेशान निराश होकर  के वापस बस स्टैंड से बाहर आया आकर के देखता है पास में बड़ा सा मंदिर था ।

सोचा ऊपर वाले सही जाकर मांग लेता हूं क्या चाहिए अब मुझसे क्या चाहिए लड़का पहुंचता है सीढ़ियां चढ़ता है अंदर जाकर  प्रणाम करता है ।

बोलता है अब आप ही बचा सकते हैं इस समस्या से उतर कर सीढ़ियों पर बैठ कर जूते बांध रहा होता है ।

जूते पहन रहा होता है। तो देखता है पास में एक फकीर बैठा होता है। और उनके कटोरे में बहुत सारे पैसे रखे है ।

फिर से मंदिर की तरह मुड़ता  है और कहता है वाह कमाल देखो । जिसको चाहिए उसको दे नहीं रहे हो। जिसको नहीं चाहिए उसको बहुत सारे दे रखे हैं पैसे।

फकीर ये सब समझ जात है पूछता है क्या हो गया कोई परेशानी में हो कोई मदद कर सकता हूं तुम्हारी।

तो लड़का कहता है बाबा आप क्या मदद करोगे आप खुद मांग करके कमा रहे हो। 

तो फकीर कहता है नहीं मांग करके नहीं कमा रहा हूं इस मंदिर में जो आता है। वो इसलिए देकर के नहीं जा रहा है कि मैं मांग रहा हूं। 

वो इसलिए देकर जा रहा है क्योंकि उसको पुण्य कमाना है । मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं बताओ बात क्या है।

लड़का बताता है इंटरव्यू के लिए जाना है ₹500 लगभग चाहिए कम से कम चाहिए ।
तो फकीर कहता है मुझसे पैसे ले जाओ  मुझे ज्यादा जरूरत नहीं है ना मोह है ।

मैं तो एक टाइम का खाना खाता हूं बीमार हूं इसलिए कुछ दवाइयां चाहिए होती है बाकी जा कर के खुद शाम में मंदिर के दान पेटी में डाल देता हूं।

वह लड़का विश्वास कर लेता है फकीर के पास पैसे ले लेता है बाबा जब मेरे पास आ जाएंगे तो लौटने के लिए जरूर आऊंगा ।

फकीर बोलता है कोई बात नहीं यहीं बैठा हूं कहीं और मेरा ठिकाना नहीं है।लड़का जाता है इंटरव्यू देता है। लकीली उनका सिलेक्शन हो जाता है । 

खुश होकर के वो लड़का शाम में जब वापस अपने सहर आ रहा होता है । सोच रहा होता है बाबा को धन्यवाद करूंगा उन्हीं की वजह से चमत्कार हुआ है।

पहुंचता है उस मंदिर के पास तो देखता है वहां सीन बदल चुका है। 

वहां भीड़ जमा थी लोग ही लोग इकट्ठे उनसे पूछता है क्या हो गया। तो एक बंदा कहता है

 एक फकीर की मौत हो गई भीड़ से छठ करके आगे पहुंचता है।
 तो वहीं बाबा जिन्होंने  मदद की थी वही मरे हुए पड़े थे।
एक व्यक्ति कहता है आज इन्होंने दवाई नहीं लिया होगा शायद पैसे नहीं रहे होंगे। इसलिए चले गए।

लड़का कहता है वह ऊपर वाले, एक इंसान किसी की जिंदगी बनाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगाकर चला गया।

समझ नहीं पा रहा था क्या करें भौचक्का  है जाता है । भीड़ में से एक और इंसान की आवाज आती है भिखारी था मर गया अच्छा हुआ वैसे भी किसी काम के नहीं होते।

यह छोटी सी कहानी हमें दो बातें सिखाती है
पहली बात हमेशा दूसरों पर विश्वास करो उनकी मदद करो क्योंकि जब हम मदद करेंगे तभी एक
दूसरे के मदद करते हुए आगे बढ़ पाएंगे ।
और दूसरी बात भरोसा रखो जब आपको लगता है कि लाइफ में कुछ नहीं हो सकता तब कहीं ना कहीं से आपको मदद जरूर मिलेगी। ऊपरवाला आपको नहीं मालूम आपको कब किसी का ऊपरवाला बनाकर भेज दे इसलिए मदद करो और इस बात पर यकीन रखो कि आपकी जिंदगी में भी कोई ना कोई ऊपर वाला जरूर आएगा ।

Rj vijay आपसे बार-बार यही कहता है 

अपनी सच्ची  मेहनत और अपनों के प्यार के साथ ऊपर वाले के विश्वास के साथ।


कर दिखाओ कुछ ऐसा।
 दुनिया करना चाहे आपके जैसा।।

By rjvijay


Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

  किसी ने बड़े कमाल की बात कही है   इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी । वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।। नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay  एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे। एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था। तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए। गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं। मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं। तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा । आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।  गरुड़ जी...