Skip to main content

दरिया बनकर किसी को डूबने से अच्छा है जरिया बनकर उसे बचाया जाए by rjvijay

किसी ने बड़े कमाल के बात कही है

दरिया बनकर किसी को डुबोने से अच्छा है

जरिया बनकर उसे से बचाया जाए।।

नमस्ते दोस्तों मैं हूं  Rjvijay
एक बहुत ही खूबसूरत कहानी है



एक सज्जन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे।
अपनी ट्रेन का उनकी ट्रेन उस दिन देरी से चल रही थी ।
एक लड़का आया बूट पॉलिश करने उनको बोलने लगा उसने मना कर दिया 15,20मिनट के बाद फिर से आ गया ।
ये थोड़े चिड्हे लेकिन फिर उसने उसकी हालत देखी कमजोर सा था ऐसा लग रहा था बड़ा बीमार सा है।

 तो इनको दया आ गई तो बोला टीक हैं भाई बूट पॉलिश कर दो और जो पॉलिश करने लगा तो।
 उन्होंने कहा चमकाना अच्छे से एसे नई की काम करके निकल लिए मैंने बहुत देखे है पैसे लेकरके निकल जाते है।



काम नई करते है ।बहुत कुछ उसे कहने लगे । वो बेचारा पॉलिश करने लगा धीरे धीरे कमजोर था बीमार सा था
 पॉलिश तो इस से हो नहीं पा रही थी।

कह रहा था की फालतू के पैसे वेस्ट हो गए मुझे करवानी ही नई थी ।
और ये उसे बोलने लगे जब तुमसे काम होता नई है तो तुम काम करते क्यों हो क्यों दूसरे का टाइम वेस्ट कर रहे हो पैसा वेस्ट कर रहे हो निकलो यह से । उसे झिड़ककर के डाट कर के भागने वाले थे की तभी वाहा एक दूसरे लड़के के एंट्री होती है उस सीन में और वो आकर के इनके बुट पोलिस करने लगता है बड़े अच्छे से चमका देता है ।बहुत अच्छे से तन मन धन वाली जो फिलिंग होती है ना एकदम प्रेस्नेलिटी वाली उस बूट को पॉलिश करता है।

एकदम चमक जाता है मैं जैसा हो जाता है।
ये बड़े खुश हो जाते हैं। वाह ये हुई ना बात । अब इनके सामने पैसे देने के बात थी। पैसे देने के बाद आती है।
 देखते हैं दो लड़के बैठे हैं। तो ये सोचने लगते हैं। पैसे किसे दूं। बात तो इससे हुई थी जो कमजोर सा दिख  रहा है।
लेकिन काम इसने किया है ।तो काम जिसने किया है। इन्होंने उसको पैसे दे दिए और फिर दिन के अंदर से आवाज आई ये  सही किय तुमने लेकिन इन्होंने जिनको पैसे दिए जिन्होंने काम किया। उस लड़के ने उस पैसे को अपने दोस्त को दे दिया।
जो कमजोर सा था बीमार था उसकी पीठ थपथपाई उसको कहा जाओ किसी और को ढूंढो वो जाने लगा ये  वाला लड़का भी जाने लगा तब इन साहब से रहा नहीं गया इसने बुलाया इधर आओ भाई बूट तुमने पॉलिश की बड़े अच्छे से पॉलिस की मजा आया नए जैसे दिख रहे हैं।

काम तुम्हारा था मेहनत तुम्हारे थी तुमने पैसे उसको क्यों दे दिए वैसे तो तुम्हारा थे।। 
उस लड़के ने कहा साहब क्या बताऊं अभी 3, 4 महीने मेरा दोस्त गिर गया था चलती ट्रेन से इसके हाथ पैर टूट गए थे।
बीमार है तब से लेकिन स्वाभिमानी है साहब भीख नहीं मांगना चाहता इसके घर में बूढ़ी मां है बहने हैं चर्चा चलाना है
इसलिए आ जाता है सुबह-सुबह बूट पॉलिस करने के लिए हमने इसे समझाया मत कर लेकिन मान नई रहा है। हमारा बूट पॉलिश करने वालों का एक समूह है एक ग्रुप है सर और उसमें एक अंकल है बूढ़े चाचा हैं वे हमें समझाते हैं । सिखाते हैं अच्छी-अच्छी बाते हमें अच्छी-अच्छी बातें सुनकर आते हैं हमें सुनाते हैं कैहते हैं सुनो हम सबको मिलकर के इस कमजोर वाले लड़के का खयाल रखना है ये बीमार हो गया है
इसकी मदद करनी है यह जहां कहीं पॉलिश कर रहा है।

 तुम भी पहुंच जाओ और इसकी जगह पर तुम पॉलिश कर दो पैसे इसको दे दो शिक्षा हमको उन्होंने ही दी है और तब से हम यही कर रहे हैं जहां कहीं ये दिख  जाता है कोई ना कोई वहां आसपास होता है वह तुरंत ईसका काम कर देता है। इसको पैसे दे देता है। तो बस सर मदद कर रहे हैं। ऐसा बोल कर के ये वहां से जाने लगा ।

इन साहब ने फिर उसको रोका, रुको रुको थोड़े और पैसे लेकर के जाओ उसका इलाज करवाना और कोई मेरे लायक सेवा हो तो बताना।
बहुत छोटी सी कहानी है लेकिन समझती है सिखाती है
जब बूट पॉलिश करने वालो का ग्रुप यह बात समझ सकता है कि मुस्कान बांटने से मिलती है।

 तो हम भी समझ सकते हैं जब वो लोग समझ सकते है हम एक दूसरे की मदद करनी है एक दूसरे का साथ देना है।
तो हम भी समझ सकते हैं और हम इसे इंप्लीमेंट कर सकते हैं।
हम सब इस दुनिया के ऐसे समंदर में खड़े हैं जहां बड़े बड़े लहरे है । उनका सामना हमें हाथ पकड़कर करना है
इसीलिए मैं अक्सर आप से कहता हूं

कमानी है तो दुआएं कमाइए, मुस्कान कमाइए, प्रार्थनाएं कमाइए,

एक बार फिर से वही बात जो अक्सर मैं आप से कहता 

ऊपर वाले का आशीर्वाद अपनी मेहनत और अपनों के प्यार के साथ।


कर दिखाओ कुछ ऐसा कि, 

दुनिया करना चाहे आपके जैसा


By rjvijay

Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

  किसी ने बड़े कमाल की बात कही है   इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी । वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।। नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay  एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे। एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था। तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए। गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं। मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं। तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा । आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।  गरुड़ जी...