Skip to main content

इंसान चाहे महंगे से महंगे लिबास खरीद ले लेकिन अपने खराब किरदार को नहीं छुपा सकता बाई by rjvijay motivational story

 किसी ने बड़े कमाल की बात कही है।

इंसान चाहे महगे से मंहगे लिबास खरीद ले।

 लेकिन अपने खराब किरदार को नई छुपा सकता ।।

नमस्ते दोस्तों मैं हूं।  rj vijay
एक बहुत ही छोटी सी कहानी है।पुराने जमाने के राजा के दरबार में एक बहुत ही प्रसिद्ध राजपुरोहित थे बहुत ही विद्वान थे
जब वो आते थे दरबार में सबाकर में तब राजा अपने सिंहासन से खड़ा हो जाता था।
और तब तक खड़ा रहता था जब तक वह राजपुरोहित अपने अर्जुन पर ना बैठ जाएं।
इतना उनका सम्मान करता था ।
1 दिन राजा के मन में एक ख्याल आया सवाल आया तो उसने पूछ लिया राजपुरोहित जी से भरे  दरबार में कि आप यह बताइए इस दुनिया में व्यवहार बड़ा होता है महत्वपूर्ण होता है या ज्ञान महत्वपूर्ण होता है।
आचरण बड़ा है या ज्ञान बड़ा है।
राजपुरोहित को वो जो सवाल था। बड़ा भारी सा लगा। यह तो बड़ा प्रश्न कर लिया लगा।
उन्होंने कहा थोड़ा समय दीजिए मैं सोच करके बताऊंगा दो-तीन दिन परेशान रहे घर पर जाते बात नहीं करते तो पत्नी ने पूछ लिया कि 
 क्या बात हो गई आप बड़े परेशान से हैं। 
तो उन्होंने बता दिया कि राजा साहब ने एक सवाल ऐसा कर लिया जिसका उत्तर ढूंढने में मुश्किल हो रही है।
तो उनकी पत्नी ने राजपुरोहित जी को एक आईडिया दिया कि आप एक काम कीजिएगा, इससे आपको उत्तर मिल जाएगा।
तो उन्होंने कहा ठीक है। राजपुरोहित जी की जो पकड़ थी। जो पहुंच थी वो पूरे महल में थी।
वो खजाने के पास गए और जाकर के चुपके से दो मोती चुरा लिए।
खजांची जो था वह ये सीन देख लिया। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ , राजपुरोहित जी इतने सामान्य व्यक्ति हैं। और यह चोरी कर रहे हैं । दो मोती चुरा रहे हैं। लेकिन फिर से लगा हो सकता है किसी जरूरत में होंगे। ऐसे तो कर नहीं सकते सब कुछ इनका ही तो है। तो उसने कुछ बोला नहीं।

दूसरे दिन फिर से गए जा कर के फिर से चुरा लिए। 
फिर से खजांची ने कुछ नहीं बोला चलो ठीक है फिर से जरूरत होगी।
तीसरे दिन चौथे दिन पांचवे दिन जब पहुंचे तो खजांची से रहा नहीं गया जाकर के राजा को बताया। की राजपुरोहित जी आ रहे हैं और चुपके चुपके यहां से मोती चुरा रहे हैं।
राजा को भी विश्वास नहीं हुआ उसने मंत्री को कहा  जांच बैठाइए  यह फटाफट पता लगाया क्या वाक्य में ऐसा हो रहा है
एक-दो दिन में उसकी रिपोर्ट आ गई। बता दिया मंत्री ने है राजा जी वाकई में ऐसा हो रहा है।
राजपुरोहित रोज आ रहे हैं आकर के मोती चुरा  रहे हैं।
जिस दिन राजा को ये बात पता चली उसके अगले दिन दरबार लगा। राजपुरोहित जी आए तो राजा अपने सिंहासन से नहीं उठा दिमाग खराब हो गया । क्या मैं इनका सम्मान कर रहा हूं। ये तो चोरी कर रहे हैं।
राजपुरोहित जी आए और अपने आसन पर बैठ गए! जितने दरबार में लोग थे सब यह देख रहे थे क्या हो रहा है।
राजा साहब सम्मान क्यों नहीं कर रहे हैं।
राजपुरोहित को समझ में आ गया कि मेरी दवाई काम कर गई।
राजा साहब से हिम्मत नहीं हो पा रही थी यह पूछने की लेकिन फिर भी पूछा कि। एक बात बताइए राजपुरोहित जी क्या आप चोरी कर रहे हैं।
तो उन्होंने कहा हां मैं कर रहा हूं ।
राजा ने कहा आप मोती चुरा रहे हैं।
उन्होंने कहा हां मैं चुरा रहा हूं ये लिजीये आपके सारे मोती। वे देने लगे राजा को।
तो राजा ने कहा जब मोती मुझे ही देने थे तो आपने चुराए क्यों।
राजपुरोहित जी ने कहा इसलिए चुरा रहा था ताकि आपके सवाल का जवाब दे सकूं। आपने पूछा था व्यवहार बड़ा या ज्ञान बड़ा होता है।
आज भी मेरे पास उतना ही ज्ञान है जितना कल था। ज्ञान में कोई कमी नहीं आई है।
लेकिन आपको मालूम चला मैं चोरी करता हूं इसलिए आप मेरा सम्मान कम करने लगे हैं। आज आप अपने सिंहासन से उठ खड़े नहीं हुए।
आपने आज मुझसे अच्छे से बात नहीं की।
क्योंकि आपको मेरा आचरण मालूम चला आप मुझसे नाराज हो गए ज्ञान तो मेरे पास आज भी उतने ही हैं। वो चुराया मैंने इसलिए थे। इस बात का पता लगा सकूं बड़ा कौन है। 

छोटी सी कहानी सिखाती है ज्ञान चाहे आप जितने इकट्ठा कर ले अगर उसे इंप्लीमेंट नहीं करते हैं। बिहार में नहीं डालते हैं आचरण मैं नहीं डालते हैं तो किसी काम का नहीं है। जब तक आप बिहेवियर चेंज नहीं करेंगे चीजें नहीं बदलेंगे। चाहे आप जितना ज्ञान इकट्ठा कर ले किताबें पढ़ने वीडियो देख ले आर्टिकल पढ़ने आप अपने बिहेवियर में नहीं लाएंगे सब वेस्ट है

एक बार फिर से इस बात के साथ ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ अपनी मेहनत अपनी के प्यार के साथ

कर दिखाओ कुछ ऐसा कि

 दुनिया करना चाहे आपके जैसा।

By rjvijay


Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती ।by rjvijay । Motivational story in hindi ।

  किसी ने कमाल की बात कही है कि 1 दिन बरसात गिरी   और कान में इतना सा कह गई  कि किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती   भले ही वो सूरज क्यों ना हो। नमस्ते  आपका दोस्त   Rjvijay  और आपके लिए एक नई कहानी एक बार एक लड़का एक गरीब परिवार का  गांव से आकर सहर में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था । कुछ परिक्षा दे चुका था और कुछ परिक्षा बाकी थी । एक दिन खुशी की बात हुई उसके पास में एक इंटरव्यू के लिए  कॉल आया । अगली सुबह उसे जाना था । दूसरे सहर में जाना था लेकिन समस्या ये थी इस लड़के के पास में पैसे नई थे इसने अपने घर में ढूंढा तो मुस्किल से 50 रुपए मिले । गरीब परिवार का लड़का पढ़ाई का खर्चा शहर का खर्चा समझ नहीं पा रहा था क्या करें । दोस्तो से उधार भी ले रखी थी पहले से उन्हें भी लौटाए नहीं। उनसे और मांगेंगे तो शर्म आएगी। अगली सुबह हिम्मत करके 1 जोड़ी कपड़े जो थे अच्छे वाले उन्हें पहन कर के अपने कागजात लेकर के बस स्टैंड की तरफ चल दिया। सोचा कुछ ना कुछ तो कर लूंगा ऊपर वाले को धन्यवाद दे रहा था  पूछ भी रहा था यह क्या कर दिया मेरे साथ । लड़के को...