Skip to main content

जीवन का असली सुख समझाने वाली कहानी । By rj vijay

किसी ने बड़े कमाल के बात कही है

 कि मैंने भगवान से पूछा कैसी होती है आपकी पूजा ।

उन्होंने कहा तु खुद भी मुस्कुरा औरों को भी मुस्कुराने दे बस हो गई मेरी पूजा।।


नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है । Rj vijay ।

एक बहुत ही खूबसूरत सी कहानी है जिसने लिखी है वो कहते हैं कि  मेरे घर में पुरानी गाड़ी थी (बाइक)  थी।
 वो हमारे काम नहीं आती थी ।
 घर में सब के पास साधन हो चुके थे। मैंने कार ले ली थी तो बाइक रखी हुई थी। 
एक दिन खयाल आया कि इसको बेच देते हैं । 
ऑनलाइन पोर्टल पर  फिर उसने सोचा कि इसकी कीमत क्या रखें 30,000 ठीक रहेगी₹30,000 मैंने लिख दी।

 उस दिन के बाद मेरे पास कई कॉल मेरे पास में आने लगे 
कोई उस गाड़ी के कीमत 15 बताता था तो कोई 17 कोई कहता था।
 22 ले लीजिए कोई कहता था 25 ले लीजिए 28 तक बात पहुंच चुकी थी।
 लेकिन वह 30 वाला कॉल आया नहीं था। मुझे लगता था 28 में ही बेचनी पड़ेगी।
 तभी शाम के समय एक कॉल आया एक बुजुर्ग व्यक्ति की आवाज थी। वह बुजुर्ग व्यक्ति कह रहे थे। 
कि आपकी गाड़ी का विज्ञापन हमने देखा बेटा बता रहा था इंजीनियरिंग कर रहा है। आखरी साल है।
 कभी पैदल गया है कॉलेज कॉलेज में कभी बस से गया है।
 कभी धक्के का खाते गया है कभी किसी बाइक पर से गया है। 
लेकिन मेरे दिल में इच्छा है कि आखरी साल में कम से कम अपनी बाइक पर जाए ।
 बाबू साहब ज्यादा पैसे नहीं हैं
पर आप से दरखास्त कर रहा था बाइक आपकी अच्छी लग रही है। और बच्चे को पसंद किया है। 
वह कह रहे हैं पापा ऐसी वाली बाइक चाहिए। 
आपसे हाथ जोड़ कर निवेदन है थोड़ा सा समय दे दीजिए। 
मैं पैसे लेकर आऊंगा पूरे और गाड़ी लेकर जाऊंगा आप किसी को भी दीजिएगा मत ऐसा बोलकर कि उन्होंने फोन कट कर दिया मैं सोचने लगा उन्होंने यह भी नहीं कहा 15 में दे दीजिए 18 में दे दीजिए उन्होंने कहा पूरे पैसे लेकर के आऊंगा लेकर जाऊंगा।
 और उनकी आवाज से लग रहा था। ज्यादा परेशानी में है। उनके पास में ज्यादा पैसे है नहीं । शाम का समय था घर में संध्या आरती होने होने वाले थी ।
पता नहीं मुझे भगवान ने क्या बुद्धि दी फटाफट मैं उन्हें कॉल करके कहा कि सर आप जहां कहीं से भी बोल रहे हैं आप मेरा पता लिखिए और कल आ जाइए। 
कितने पैसे हैं आपके पास तो उन्होंने कहा बाबू साहब 20,000 जोड़ पाया हूं।
 थोड़ा सा और समय दीजिए मोबाइल बेच दूंगा कुछ सामान ,बेच दूंगा ₹10,000  वो इकट्ठे करके 30,000 लेकर आऊंगा।
 मैंने कहा नहीं बस 20,000 रुपए लेकर आ जाइएगा कल और गाड़ी लेकर जाइएगा। 
उनके चेहरे पर जो खुशी थी जो आवाज मैं जो खुशी थी। वह बया नहीं की जा सकती। 
उसके बाद रात में एक दो बार और उस्ताद कॉल आया पक्का आ जाऊ ना सुबह-सुबह कॉल आ गया  आ जाऊ ना  बेटा तैयार हो गया है।
 हम आ रहे हैं। आपके लिए निकल चुके हैं ।
आपके पास आने के लिए मैंने कहा हां जी हां जी आइए वो जो पिता पुत्र घर पर आए तो 20,000 जोड़कर के लाए थे 500 के नोट थे 2,000 का एक नोट था सौ सौ के नोट थे 50 के नोट थे 10 10 के नोट थे20 के थे वह दिख रहा था कि बड़ी मेहनत से कमाए हुए हैं।
 और जैसे तसे जोड़कर इकट्ठे किए है वह मुझसे कहने लगे आप गिन लीजिए मैंने कहा नहीं नहीं आपने दे दिए ठीक है ।

 वह बाइक की दोनों चाबियां उस लड़के के हाथ में आई और पिता के चेहरे पर जो  मुस्कुराहट मुस्कान थी।

 मुझे लगा जैसे जीवन में सबसे बड़े कमाई कर ली मैं अपनी गाड़ी को सस्ते में बेच रहा था₹10,000 कम में बेच रहा था।

 28 का ऑफर होने के बाद भी  20 में दे रहा था लेकिन मेरे चेहरे पर खुशी थी वो जो रुपए लेकर के आए थे उसमें से ₹500  के नोट वापस दे दिए।

  और कहां जाते जाते मिठाई खरीद लीजिए गा ।
 क्योंकि मन में एक बात थी की क्या पता इनके पास में पेट्रोल डलवाने के पैसे होंगे या  नहीं होंगे , होंगे तो मिठाई खरीद लेंगे थोड़ा पेट्रोल डलवा लेंगे ।

 वो पिता पुत्र मुझे बहुत सारे दुआएं दे करके वो जो बुजुर्ग बहुत सारे आशीर्वाद देकर के वहां से गए उस दिन ऐसा लगा जीवन की कमाई कर ली छोटी सी कहानी है।
 हमें सिखाती है कि अगर आप दूसरे के चेहरे पर अपनी तरफ से थोड़ी सी भी मुस्कान लाए तो बात बन जाती है ।

एक बार फिर से वही बात जो आप  से कहता हूं।
 ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ अपनी मेहनत और
 अपनों के प्यार के साथ।।

कर दिखाओ कुछ ऐसा। 

कि दुनिया करना चाहे आपके जैसा।

By  rjvijay


आपको यह कहानी कैसी लगी  कॉमेंट करके जरूर बताएं 
Like
Follow 

Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

  किसी ने कमाल की बात कही है  जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है । यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है। नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए । लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है । उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है । लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है। उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है।   जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा। उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं।  जहां उसने ये पड़ा  उसके ...

हर संकट में कहिए भगवान तेरा शुक्र है ।motivational story।by rj vijay ॥ Hindi kahani

  किसी ने बड़े कमाल की बात कही है   इंसान अगर ठोकर खाने के बाद भी अगर ना सुधरे तो उसकी मर्जी । वरना पत्थर ने तो अपना फर्ज  निभा ही दिया था।। नमस्ते दोस्तों मैं हूं rj vijay  एक छोटी सी कहानी है एक पक्षी की जो रेगिस्तान में बहुत ही बुरे हाल में जी रहा था। उसके पंख जो थे वो भी गिर चुके थे। एक ऐसी जगह पर था जहां ना तो पीने के लिए पानी था। ना वो उड़कर कहीं जा सकता था। ना कुछ खा सकता था। ऐसा लग रहा था जैसे अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था। तभी उसने आसमान में से उड़ते हुए गरुड़ जी को देखा भगवान विष्णु जी की सवारी गरुड़ जी। आवाज लगाई प्रार्थना की मेरी पुकार सुनिए। गरुड़ जी आए उसने पूछा क्या हाल हो गया है तो उसने बताया कि भटकते भटकते आ गया था अब यहां पर परेशान हो रहा हूं। मैं यहां से उड़कर भी कहीं नहीं जा सकता मेरे पंख नहीं बचे हैं। आप कहां जा रहे हैं गरुड़ जी ने बोला मैं तो स्वर्ग जा रहा हूं। तो उस पक्षी ने कहा ये मत  पूछना मैं स्वर्ग कब आऊंगा। आप ये पूछ लीजिएगा मेरा ये हाल कब ठीक होगा । आप मेरे लिए कोई जवाब ले करके जरूर वापस आइएगा। मैं आपकी प्रतीक्षा करूंगा।  गरुड़ जी...