Skip to main content

जिंदगी को बदल देगी यह कहानी। Motivation story। by rjvijay।

 किसी ने कमाल की बात कही है 
जिन 4 लोगो के बीच में बैठकर आप दूसरे की बुराई कर रहे होते है ।
यकीन मानिए आपके वाहा से जाते ही आपके बुराई भी सुरु हो जाती है।
नमस्ते दोस्तो मैं हूं Rjvijay

एक बार एक व्यक्ति की मौत नजदीक थी ।उसे कुछ पता नई था । किसी को पता नई होता है मौत कब आएगी ।यमराज उसे लेने के लिए आए ।

लेकिन यमराज बड़ी दूर से आए थक चुके थे। तो उससे आकर के पानी मांगा । वो घर के अंदर आया पानी पिलाया और उसके बाद यमराज प्रसन्न हो गए उसने कहा टिक है ।

उसको बताया कि मैं यमराज हूं । तुम्हे लेने के लिए आया हू, तुम्हारी मृत्यु जो है आ चुकी है । अब तुम्हे चलना है ।

लेकिन क्युकी तुमने मुझे पानी पिलाई प्यासे की प्यास बुझाई। इसलिए मेरी तरफ से तुम्हारे पास एक ऑफर है।

उन्होंने डायरी निकाली  डायरी दे और डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट है। जो लिखना चाहो इस  डायरी में लिखे दो जो तुम लिखोगे वो जाएगा।

उस आदमी ने डायरी खोली पहले पेज पर लिखा था उसके बाजू वाले घर में जो रहते है उनके पड़ोसी उनके लॉटरी लगने वाली है। वो 3 करोड रुपए जितने वाले हैं। 
जहां उसने ये पड़ा  उसके अंदर से गुस्सा आया उसने लिख दिया कि ऐसा ना हो।

अगला पेज पलटा अगले पेज पर लिखा था तुम्हारे घर के जो राइट साइड में रहते हैं । उस वाले पड़ोसी की किस्मत बदलने वाली है अब तक की नेतागिरी कर रहा था वह चमकने वाली है और वो मंत्री बनने वाला है। 
इसको फिर लगा कि ये क्या इसने फिर से लिख दिया नीचे की ऐसा न हो ।

अगला पेज पलटा तो उसमें लिखा था जो सामने वाले मकान पर रहते हैं। उनके घर पर नई गाड़ी आने वाली है इसने नीचे लिख दिया ऐसा ना हो उसको गाड़ी नहीं मिलनी चाहिए वह इसी लायक है टू व्हीलर पर घूमता रहे ।

अगला पेज पलटा तो उस पर लिखा था इनके बॉस का प्रमोशन होने वाला है वो सुपर बॉस बन जाएगा और ऊपर जाने वाला है । Hi year रैक मिलने वाली है। उसने लिख दिया वह तो डिजर्व  ही नहीं करता उसको कैसे मिल सकती है ऐसा नहीं होना चाहिए। 

उसका अगला पेज पलटा बारि इसके  लिखने की थी इसे लिखना था अपने बारे में लेकिन तभी यमराज ने पेन जो था उसको छीन लिया यमराज ने और कहा 5 मिनट खत्म हो गए ।

ये गिड़गिड़ाने लगा बस मेरा पेज आ गाय हैं मैं लिखने वाला हूं।

उन्होंने कहा नहीं समय समाप्त हो गया है। तुम्हें 5 मिनट मिले थे अपनी किस्मत बदलने के लिए लिखने के लिए जो तुम चाहते हो लेकिन तुम पहले पेज पर लिख रहे हो कि ऐसा नहीं हो सकता। 

दूसरे पर लिख रहे हो ऐसा ना हो । तीसरे पर लिख रहे हो ऐसा ना हो। तुम लिखते जा रहे हो ना हो।
क्योंकि तुम्हें इस बात से चिढ़ है ।

तुम्हारे अलावा दूसरों के जीवन में खुशियां आ कैसे सकती है। और बारी आई अपनी खुशी लिखने की तो समय सीमा समाप्त हो गई।

यमराज ने कहा चलिए वो 5 मिनट का ऑफर भी खत्म हो चुका है  ।

बहुत छोटी सी कहानी है लेकिन यह लाइफ का सार सिखाती है इसलिए इस कहानी से सीखिए कि जो टाइम है उसका सही उपयोग इस्तेमाल शुरू कीजिए ।
कमियां अगर निकालनी है तो सबसे पहले अपनी निकालिए ताकि आप उन कमियों को दुरुस्त कर पाए ।
और जब आपके पास में अवसर  आए तो आप दूसरे की कमी निकालने में अपना समय ना बिताए।
बल्कि अपनी किस्मत लिखने में समय बिताए ।
इस कहानी से बस यही कहना चाहता हूं।

एक बार फिर से वही बात जो मैं अक्सर आप से कहता हूं

ऊपर वाले के आशीर्वाद के साथ अपनी मेहनत और अपनों के प्यार के साथ अपने फैमिली के प्यार के साथ । 

 कर दिखाओ कुछ ऐसा 
दुनिया करना चाहे आपके जैसा

By rjvijay



और आपके लिए सबसे मोटिवेशनल लाइन।

1) "जो किसी के Fan है उनका कभी कोई Fan नहीं बनता I"

2) "सफलता तक पहुंचने के लिए असफलता के Road से गुजरनी पड़ेगी I"

3)"जो सही करने की हिम्मत उसी में आती है जो गलती करने से नहीं डरते है I"

4) दर्द, गम, डर जो भी है बस तेरे अंदर हैं,
खुद के बनाये पिंजरे से निकल कर देख,
तू भी एक सिकंदर हैं.।

5)   ज़िन्दगी की कठनाइयों से भाग जाना आसान होता है,
जिंदगी में हर पहलू इम्तेहान होता है,
डरने वालो को नही मिलता कुछ ज़िन्दगी में,
लड़ने वालों के कदमो में जहांन होता है.।

6) बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों,
लेकिन उनका लगातार बरसना,
बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है,
वैसे ही हमारे छोटे छोटे प्रयास भी,
जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं.।

7) डूब कर मेहनत करो अपने आज में, ताकि कल जब उभरो सबसे अलग निखरो ।

8)निराशा को छोड़ उम्मीद के जज्बात पालो
मेहनत से अपनी सफलता को
हासिल कर डालो..!!

9)दुनिया  हर परेशानी आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देती हैं।

10). " कोशिश हमेशा आखरी सांस तक करनी चाहिए !
       या तो लक्ष्य हासिल होगा या अनुभव !!"

Comments

Popular posts from this blog

जब रास्ते दिखाई ना दे तो ये कहानी पढ़ लेना । Motivational story। By- rjvijay

किसी ने कमाल की बात कही है  की अपने जीवन को ऊपरवाले को सौप दे  क्योंकि आप जीवन भर में कर सकते  है । उतना तो वो एक पल में कर सकता है ।। नमस्ते दोस्तों मेरा नाम है rj vijay आपके लिए एक छोटी सी कहानी यह कहानी महाभारत की युद्ध की युद्ध के प्रारंभ होने से पहले युद्धभूमि को तैयार किया जा रहा था कुरुक्षेत्र की भूमि को समतल बनाया जा रहा था। पेड़ों को हटाया जा रहा था उसी युद्ध भूमि का मुआयना करने के लिए 1 दिन पहले निरीक्षण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण और उनके मित्र धनुर्धर अर्जुन पहुंचे। वो मुआयना कर रहे थे देख रहे थे तैयारी किस तरीके से चल रही है। तभी एक चिड़िया उड़ती उड़ती आई और भगवान श्री कृष्ण के पास आकर के बोली भगवान मुझसे क्या गलती हो गई?  मेरी दुनिया आपने उजाड़ दी यहां युद्ध भूमि को तैयार किया जा रहा है पेड़ों को गिराया जा रहे हैं। एक हाथी में आकर के मेरा पेड़ गिरा दिया मेरा घोंसला उस पर था। घोंसला गिर करके जमीन पर आ गया मेरे नन्हे नन्हे बच्चे है । हमारी जान बचा लीजिए भगवान अब सब कुछ आप के हवाले हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कहा की मैं इसमें क्या कर सकता हूं । मैं तुम्हारी ...

किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती ।by rjvijay । Motivational story in hindi ।

  किसी ने कमाल की बात कही है कि 1 दिन बरसात गिरी   और कान में इतना सा कह गई  कि किसी की भी गर्मी ज्यादा देर नहीं रहती   भले ही वो सूरज क्यों ना हो। नमस्ते  आपका दोस्त   Rjvijay  और आपके लिए एक नई कहानी एक बार एक लड़का एक गरीब परिवार का  गांव से आकर सहर में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था । कुछ परिक्षा दे चुका था और कुछ परिक्षा बाकी थी । एक दिन खुशी की बात हुई उसके पास में एक इंटरव्यू के लिए  कॉल आया । अगली सुबह उसे जाना था । दूसरे सहर में जाना था लेकिन समस्या ये थी इस लड़के के पास में पैसे नई थे इसने अपने घर में ढूंढा तो मुस्किल से 50 रुपए मिले । गरीब परिवार का लड़का पढ़ाई का खर्चा शहर का खर्चा समझ नहीं पा रहा था क्या करें । दोस्तो से उधार भी ले रखी थी पहले से उन्हें भी लौटाए नहीं। उनसे और मांगेंगे तो शर्म आएगी। अगली सुबह हिम्मत करके 1 जोड़ी कपड़े जो थे अच्छे वाले उन्हें पहन कर के अपने कागजात लेकर के बस स्टैंड की तरफ चल दिया। सोचा कुछ ना कुछ तो कर लूंगा ऊपर वाले को धन्यवाद दे रहा था  पूछ भी रहा था यह क्या कर दिया मेरे साथ । लड़के को...